फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छिनका में पेयजल और शौचालय की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका कस्बे में पेयजल की समस्या बनी हुई है। साथ ही यहां पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से आम लोगों के साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छिनका में बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के साथ आसपास के ग्रामीण भी आते हैं। छिनका व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल सती का कहना है कि यह क्षेत्र जिला पंचायत के अधीन है। इन दिनों यहां पर बार-बार हाईवे बंद होने से यात्री बड़ी संख्या में रुक रहे हैं, लेकिन शौचालय और पेयजल व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों समेत व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में हरीश सिंह, बैजनाथ सोनी, दीपक पाल, उमा देवी, पार्वती, सोनू असवाल, जगदीश सिंह, संदीप चौधरी, पदमेंद्र सिंह, राजकुमार सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें