फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंगाल व बांस से तैयार किए आकर्षित डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
किरुली गांव के हस्त शिल्पी राजेंद्र बड़वाल ने केदारनाथ मंदिर की रिंगाल और बांस से तैयार किया डिजाइन सबको आकर्षित कर रहा है। केदारनाथ के अलावा राजेंद्र ने बदरीनाथ के साथ ही अन्य मंदिरों के डिजाइन भी तैयार कर स्वरोजगार का अनूठा उदाहरण पेश किया है। राजेंद्र का कहना है कि हस्तशिल्प स्वरोजगार का मजबूत जरिया है। आज बाजार में भले ही प्लास्टिक व चाइनीज आइटम हाथों हाथ बिक रहे हैं, लेकिन हस्तशिल्प की आज भी मांग है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देना होगा और इसके जरिए रोजगार के अवसरों का सृजन करना होगा। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि लद्यु उद्योग स्थापित करने के लिए राज्य के प्रत्येक जिलों में स्थित औद्योगिक संस्थानों में भूमि भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें