कर्णप्रयाग। सिडकुल के उदासीन रवैये के कारण औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली बदहाल बना है। पांच वर्षों से खस्ताहाल मोटर मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो रहा है और नालियां कूड़े से भरी हैं। अब यहां झाड़ियां भी उगी हुई हैं।गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय महेश चंद्र डिमरी, बीरेंद्र कुमार, सोबित डिमरी, अजय कुमार, अरुण डिमरी आदि ने बताया कि औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली में आंतरिक मोटर मार्ग बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो चुका है। यहां सफाई के अभाव में उगी झाड़ियां और बंद पड़ी नालियां परेशानी का सबब बनी हैं। उन्होंने विधायक से मामले का संज्ञान लेकर सड़कों के सुधारीकरण की मांग की। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि डीएम और सिडकुल के महाप्रबंधक को औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली में खस्ताहाल सड़क ठीक करने और सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा। संवाद