फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डॉ. ममता बनीं उत्तराखंड ट्रेंड नर्स एसोसिएशन की सचिव

Wed, 20 Aug 2025 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोे
विज्ञापन

गोपेश्वर। उत्तराखंड ट्रेंड नर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का मंगलवार को हरिद्वार में गठन किया गया। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की प्राचार्य डॉ. ममता कपरवाण को सचिव चुना गया। डॉ. ममता कपरवाण ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव पद पर चुनाव निर्विरोध हुआ। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्वाचन किया गया। कहा कि एसोसिएशन की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर पूरी निष्ठा के साथ प्रयास किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि कोई समस्या आती है तो उसे उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन की गतिविधियों और उससे जुड़े सदस्यों को मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी डॉ. कमली प्रकाश, अध्यक्ष एनी कुमार, उपाध्यक्ष ज्योति वाडिया और सचिव संघमित्रा के निर्देशन में हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें