नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के फाली गांव निवासी डाॅ. भगवती प्रसाद मैंदोली तीन व चार सितंबर को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे। उन्हें विशेष तौर पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। शिक्षा विभाग देहरादून में तैनात डॉ. मैंदोली ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए आनंदम पाठ्यचर्या तैयार किया है। इस पाठ्यचर्या के सकारात्मक परिणामों ने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी है। उनके इस नवाचार व शोध कार्य को साझा करने के लिए डॉ. मैंदोली को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया है। वे तीन व चार सितंबर को ऑक्सफोर्ड विवि में आनंदम पाठ्यचर्या (हैप्पीनेस लर्निंग) पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। वह लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व शोध कार्य कर रहे हैं। संवाद