फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डॉ. जायसवाल उत्तराखंड गौरव रत्न से हुए सम्मानित

Wed, 04 Nov 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के प्रोफेसर एवं शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जायसवाल को उत्तराखंड गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शिक्षा, शोध, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके 24 वर्षों के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

डॉ. जायसवाल की अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि उनके 30 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन, रोजगारपरक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पूर्व भी उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें