फोटो-
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वाणिज्य संकाय में सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा को जयपुर में शिक्षक सम्मान समारोह में मौर्य एकेडमी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके शिक्षण, शोध व लेखन कार्य के लिए यह अवाॅर्ड दिया गया है। विवेकानंद कन्या समिति हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती है। इस साल यह आयोजन स्वामी विवेकानंद बालिका शिक्षा प्रचार समिति व मौर्य एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। एसएस जैन सुबोध स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय जयपुर में यह कार्यक्रम किया गया। संवाद