फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डॉ. जसवंत लाल को डॉ. आंबेडकर उत्कृष्ट सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 08 Dec 2024 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली के शिक्षक डॉ. जसवंत लाल को डॉ. आंबेडकर उत्कृष्ट सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 40वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सुमनाक्षर ने कहा कि डॉ. जसवंत लाल को सामाजिक सेवाओं और अन्य साहित्यिक गतिविधियों में आगे रहने पर इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर जिले के शिक्षकों व साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएंं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें