फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान घंटाकर्ण मंदिर के कपाट

Mon, 16 Nov 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ क्षेत्र के क्षेत्रपाल भगवान घंटाकर्ण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। रविवार मध्य रात्रि के बाद दूसरे पहर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान घंटाकर्ण की मूर्ति को गुप्त स्थान पर समाधिस्थ कर दिया गया। इससे पूर्व भगवान घंटाकर्ण की मूर्ति को मंदिर के बारीदारों के यहां ले जाया गया। यहां तिल के तेल और कपास की बाती का दीपक प्रज्वलित किया गया। इसके बाद मध्य रात्रि के दूसरे पहर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्ति को गुप्त स्थान पर समाधिस्थ किया गया। माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि भगवान घंटाकर्ण बदरीनाथ धाम के क्षेत्रपाल हैं। ग्रीष्मकाल में बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान घंटाकर्ण मंदिर के कपाट भी परंपरानुसार विधि-विधान से खोले जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें