फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: परंपराओं के साथ न हो खिलवाड़

Fri, 12 Jun 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदादेवी राजराजेश्वरी समिति बधाण ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। नंदादेवी राजराजेश्वरी समिति बधाण ने वर्ष 2027 में घोषित श्रीनंदा देवी राजजात को भव्य बनाने की बात कही है। समिति ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। समिति ने कहा कि बड़ी जात में गैर-परंपरागत डोली और राजछंतोली शामिल करने की चर्चाएं हैं जो परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा यदि वर्ष 2026 में प्रचारित बड़ी जात परंपरागत लोकजात के तौर पर आयोजित होती है तो उसका भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति ने उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नंदादेवी राजजात की तैयारियों, पड़ावों पर विकास और थराली-देवाल-वाण मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। समिति ने राजजात के विभिन्न विकास प्रस्तावों को स्वीकृति और वित्त मुहैया कराने की अपील की। साथ ही समिति ने सिद्धपीठ देवराड़ा को भी पर्यटन मानचित्र पर स्थान देने की मांग की। ज्ञापन में यात्रा पड़ावों पर रास्तों, पुलिया, बिजली समेत जैसी व्यवस्थाओं के निर्माण के प्रस्ताव भी शामिल थे। ज्ञापन देने वालों में समिति के भुवन हटवाल, पृथ्वी सिंह बुटोला, गोविंद भंडारी, डीडी कुनियाल, हरेंद्र नेगी, महिपाल सिंह, जय सिंह, हरेंद्र फर्स्वाण, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें