फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘जोशीमठ से शिफ्ट न करें थाना, अस्पताल व तहसील’

Tue, 21 May 2024 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोशीमठ। भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ से अस्पताल, कोतवाली और तहसील को अन्यत्र शिफ्ट करने सुगबुगाहट पर मूल निवास स्वाभिमान संगठन जोशीमठ ने आपत्ति जताई। उन्होंने उक्त कार्यालय, भवन जोशीमठ से बाहर शिफ्ट न करने की मांग उठाई। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल और सचिव समीर डिमरी ने कहा कि आशंका है कि सरकार की ओर से जोशीमठ से कोतवाली, अस्पताल और तहसील को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। कहा कि जोशीमठ में ही कई सुरक्षित जगह हैं, जहां इन कार्यालयों के भवन बनाए जा सकते हैं। गैस गोदाम सड़क के दोनों ओर जगह है, यहां पर न्यायालय परिसर भी है। इस क्षेत्र में तहसील कार्यालय बन सकता है। जबकि उद्यान विभाग की खाली भूमि पर कोतवाली और अस्पताल स्थापित किए जा सकते हैं। कहा यदि यह तीनों कार्यालय यहां से शिफ्ट कर दिए गए तो आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें