फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बारिश में बिजली के खंभों के पास न जाएं

Mon, 07 Jul 2025 10:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कर्णप्रयाग। बरसात में बिजली के खंभों से करंट लग सकता है। ऐसे में इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने एडवाइजरी जारी की है।

निगम का कहना है कि बरसात में करंट लगने के अधिकतर मामलों में लापरवाही सामने आती है जिससे बचना चाहिए।

ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए बरसात के मौसम में बिजली के खंभों को न छूने की सलाह दी। इसके साथ ही खंभों से अपने मवेशियों को न बांधने, यथासंभव बिजली लाइनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम न करने, नए भवनों में बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखने की हिदायद भी दी। खेत की मेंड़ पर यदि बिजली खंबा लगा है तो उचित दूरी रखें।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने कहा कि बरसात में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कोई भी घटना होने पर तुरंत संबधित ऊर्जा निगम और अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें