फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएनए से एक साल बाद हुई शव की शिनाख्त

Fri, 28 Nov 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पिछले साल 27 सितंबर 2024 को बदरीनाथ की यात्रा पर आए डॉ. देवेंद्र विश्वनाथ इंडी निवासी मालगे अपार्टमेंट सोलापुर महाराष्ट्र अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अल्जाइमर से पीड़ित थे और बातें भूल जाते थे। उसके बाद 19 अक्तूबर 2024 को माणा गांव में केशव संगम पर एक शव सड़ी गली हालत में मिला। डीएनए जांच के लिए भेजा गया। एफएसएल देहरादून से अब रिपोर्ट मिली है जिसमें केशव प्रयाग में मिले शव का डीएनए (डॉ. देवेंद्र विश्वनाथ इंडी) से पूरी तरह मेल खाता है। एसपी सुरजीत पंवार ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट की सूचना परिजनों को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें