फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर डीएम सख्त, सहायक अभियंता तलब

Mon, 13 Jul 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

निर्माण कार्यों को सील करने से पहले प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश
प्रभावित लोग अब 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से निर्माण कार्यों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह को तलब कर जवाब मांगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी निर्माणाधीन भवन को नोटिस जारी करने के तुरंत बाद सील न किया जाए। ऐसे मामलों को पहले उनके संज्ञान में लाया जाए और स्थलीय परीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से लोगों को बिना पर्याप्त परीक्षण के बड़ी संख्या में नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जताई कि कई मामलों में उनके निरीक्षण और परीक्षण के निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्यों को सील कर दिया गया। इसे उन्होंने आदेशों की अवहेलना बताया। उधर डीडीए की कार्रवाई से प्रभावित लोगों में भी आक्रोश बढ़ रहा है। प्राधिकरण की ओर से गोपेश्वर व आसपास के नगर क्षेत्र में करीब 100 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जबकि तहसील प्रशासन ने 10 से अधिक निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया है। प्रभावित लोगों ने 15 जुलाई को गोपेश्वर दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह मामला उठाने का निर्णय लिया है। साथ ही गोपेश्वर को जिला विकास प्राधिकरण के दायरे से मुक्त करने की मांग के लिए प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें