गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम भंडार गृह का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की फोटो व वीडियोग्राफी भी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। संवाद