फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दीया ने एक हजार मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

Tue, 12 Nov 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 व 12 नवंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में हुई। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। एक हजार मीटर दौड़ में बीए प्रथम सेमेस्टर की दीया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं लंबीकूद में एमए तृतीय सेमेस्टर की बबीता द्वितीय स्थान पर रहीं। रिले रेस में 400 मीटर में बबीता, नंदी दीपा और रितू ने कांस्य पदक लीता। 200 मीटर दौड़ एवं लंबीकूद में बीए प्रथम सेमेस्टर के राहुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टीम का प्रतिनिधित्व डाॅ. पुष्पा रानी और मोहित उप्रेती ने किया। प्राचार्य डाॅ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें