फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: बदरीनाथ धाम में एक नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली, आठ कुंतल फूलों से सजेगा मंदिर

Mon, 28 Oct 2024 08:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।
 
विज्ञापन
दीपावली पर फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा बदरीनाथ मंदिर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। जबकि बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दीपावली मनाने पहुंचते हैं। मंदिर को हर साल भव्य तरीके से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।

VIDEO : कर्णप्रयाग में दिवाली के लिए सजा बाजार, पुलिस ने सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा- निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। बदरीनाथ में भी एक नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। अमावस्या पर उपासना करने वालों के लिए 31 अक्तूबर की मध्य रात्रि सही रहेगी लेकिन दीपावली एक नवंबर को है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें