फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से दिवालीखाल-भराड़ीसैंण मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और घाटियों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोग ठंड से बेहाल रहे। बर्फबारी के कारण दिवालीखाल-भराड़ीसैंण मोटर मार्ग बंद हो गया है और विधानसभा परिसर देखने जाने वाले लोग भराड़ीसैंण नहीं जा पा रहे हैं। गैरसैंण में क्षेत्र की अन्य सड़कें यातायात के लिए खुली हैं। अधिशासी अधिकारी एमएस बेडवाल ने बताया कि बाटाधार-धुनारघाट मोटर मार्ग छह किमी तक बर्फबारी से बंद हो चुका है, जिसे खोलने के प्रयास जारी है। बर्फबारी रुकने पर भराड़ीसैंण मोटर मार्ग भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

गैरसैंण के ऊंचाई वाले गांवों में हिमपात
कर्णप्रयाग। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चार दिनों से लगातार ठंड बढ़ने से बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू, नौली, बगोली, नंदासैंण आदि क्षेत्रों में दिनभर बारिश जारी रही। बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। कर्णप्रयाग का तापमान अधिकतम 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -1 तक रहा। कर्णप्रयाग सहित गांवों की सड़कों में पानी के तालाब बन गए हैं। वहीं गैरसैंण के ऊंचाई वाले गांवों में हिमपात हुआ है। ग्वालदम, लोहाजंग सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
फोटो
तीन दिन से वांण में नहीं है बिजली
देवाल। तीन दिन से हो रही बारिश व बर्फबारी से देवाल के दो दर्जन से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। बारिश-बर्फबारी से लोहाजंग-वांण सड़क बंद है और कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, वांक, कुलिंग, वांण, दीदना, लोहाजंग सहित दो दर्जन गांव बर्फ से ढक गए हैं। ब्रह्मताल, भींकलताल, आयजनटॉप, वेदनी, आली बुग्याल में तीन से चार फीट ताजी बर्फ जमी है, जिससे यहां पर टूरिस्टों का आना-जाना बंद हो गया हैं। लोहाजंग-वांण सड़क पर कई गाड़ियां फंसी हैं। नदी किनारे के गांव में ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें