फोटो
गोपेश्वर। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय आयुष्कामी शिविर के दौरान योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांशु और आस्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तीन दिनों तक चले शिविर में 1400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। योग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, साहिल भंडारी द्वितीय और उमेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, सिद्धि नेगी द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. एसके रतूड़ी ने बताया कि अंतिम दिन 250 से अधिक ने जांच कराई। संवाद