गौचर। मेले के शुभारंभ पर उड़ीसा के दिव्यांग कलाकारों की ओर से मंच पर ‘पोलखंब’ की साहसिक झलक दिखाई गई। कलाकारों ने खंभे पर चढ़कर विभिन्न मुद्रा में कई हैरतअंगेज साहसिक करतब दिखाए। वहीं मैजिक वर्ल्ड इंडियाज गॉट टैलैंट से प्रसिद्ध हुए फनकार हसन रिजवी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपनी कला में शामिल किया और उन्हें जादुई अंदाज में सफेद कबूतर और ध्वज भेंट किया। यह देखकर दर्शकों के साथ-साथ सीएम भी अभिभूत हो गए। किशन दानू के संयोजन में बागेश्वर के कलाकारों ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया।