फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं मानीं तो करेंगे जिला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क को डेढ़ लेन में तब्दील करने की मांग के लिए बैंड तिराहे पर चल रहे लोगों के आंदोलन को जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है। व्यापार मंडल चमोली के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल और जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा के साथ ही गौचर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने धरना देकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश ने कहा कि यदि सरकार ने मांग पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो जिला बंद का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र ने कहा कि क्षेत्र हित को देखते हुए नंदप्रयाग-घाट सड़क के चौड़ीकरण की नितांत आवश्यकता है। मांग को लेकर रविवार को 23वें दिन भी क्रमिक धरना जारी रहा। क्रमिक धरने पर बैठने वालों में संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह दानू, कुलदीप सिंह, गोविंद सिंह बैठे। प्रांतीय उद्योग व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री दिगपाल सिंह नेगी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, मोहन सिंह राणा, बीरेंद्र राणा, विष्णु प्रकाश चमोला ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें