भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि विगत वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सरकार ने पहाड़ी राज्य की परिकल्पना साकार की। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भराड़ीसैंण के विकास अवस्थापना के लिए 25000 करोड़ रुपये का बजट पारित कर सरकार की पहाड़ के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर हर व्यक्ति से संपर्क करेगा और राम मंदिर निर्माण के लिए अपना पूरा योगदान देगा। इस मौके पर जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल और जिला महामंत्री किसान मोर्चा बीरेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद थे।