सवाड़ गांव में अमर शहीद सैनिक मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बृहस्पतिवार को मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की प्रतिनिधि मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बबीता त्रिकोटी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने फोन से मेले को संबोधित किया। उन्होंने मेले के संचालन के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में कर्ण भूमि कला मंच, महिला मंगल दल और शिक्षण संस्थाओं ने लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंगल दल सवाड़ की महिलाओं ने दैणा होयां खोली का गणेशा, दैणा होयां मोहरी का नारायणा की प्रस्तुति दी। कर्णभूमि कला मंच, जीआईसी सवाड़, प्राथमिक विद्यालय, युवक मंगल दल व स्थानीय कलाकारों ने रंगिजा मेरा पहाड़..., मुल-मुल केकु हंसणी छे तु..., मेरी डांडी कांठयों का मुलुक..., ह्यूंद का दिना..., घास कटुलु तू..., भलू लगदू भनुली गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेलाध्यक्ष आलम सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, संगीता बिष्ट, महेशशंकर त्रिकोटी, दर्शन धपोला, प्रधान कंचना देवी, दीक्षा देवी, डॉ दर्शन मेहरा, दलबीर दानू, सुरेंद्र खत्री, रेखा देवी, देवी जोशी, महावीर बिष्ट, डॉ कृपाल भंडारी, शीतल गड़िया मौजूद थे।