फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद्र की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। गोपेश्वर में खेल विभाग की ओर से इस दिन जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि 28 और 29 अगस्त को बालकों की हॉकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए। लीग कम नॉकआउट के आधार पर होने वाली प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें 28 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। जिन खिलाड़ियों के पास हॉकी स्टिक है उन्हें मैच खेलने के लिए खेल विभाग स्टिक उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें