फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति की बैठक संपन्न

Thu, 12 Feb 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति की एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक हुई। बैठक में जिले में उद्योग स्थापना, मिनी औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैंण की समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने बताया कि एकल खिड़की प्रणाली के तहत वर्ष 2024-25 तक 29 आवेदन मिले और सभी स्वीकृत किए गए। वर्ष 2025-26 में अब तक 23 आवेदन आए जिन्हें भी मंजूरी दे दी गई है। शुरुआत से अब तक कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए और सभी का निस्तारण कर दिया गया है। वर्तमान में कोई आवेदन लंबित नहीं है। उन्होंने बताया कि भटवाड़ीसैंण औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग व गेट निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जबकि नए टैंक निर्माण का आकलन शासन को भेजा गया है। कुछ औद्योगिक इकाइयों के ब्याज उपादान मामलों पर भी विचार किया गया। इंवेस्टर समिट 2018 की 10 में से साथ इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। वहीं 2023 की 40 में से 26 इकाइयां शुरू हो गई हैं जबकि बाकी प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें