कर्णप्रयाग। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चमोली जिले की बालक सीनियर जिला क्रिकेट लीग आठ जनवरी से गौचर के खेल मैदान में होगी। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के जिलाध्यक्ष पवन भंडारी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी ने बताया कि लीग में चमोली जिले के वही क्लब भाग ले पाएंगे जो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से पंजीकृत हैं। अभी तक इस लीग में 6 पंजीकृत क्लबों की ओर से अपनी भागीदारी पर सहमति प्रदान की गई है। इस लीग के माध्यम से चमोली जिले की क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगी। संवाद