फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाइयां

Mon, 07 Nov 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
health camp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड उदय कार्यक्रम के तहत सोमवार को अमर उजाला और जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. हिमांशु मिश्रा ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां बांटीं। वृद्धाश्रम परिसर में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में वृद्ध नारायण दत्त पंत, हयात सिंह परमार, गंगा सिंह, बुधवार सिंह, नारायण सिंह, स्यालक राम, नर बहादुर, युद्धवीर सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गंगा सिंह के आंखों की जांच भी की गई।

शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। शिविर के आयोजन में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विराज शाह, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. बीके शुक्ला, फार्मासिस्ट एसएस रावत, संदीप झिंक्वाण, वृद्धाश्रम की प्रशासनिक अधिकारी कुसुम लता डिमरी, युद्धवीर सिंह, महेंद्र सिंह रावत, मनोज रावत, भुवन लाल शाह, सुरेंद्र सिंह गडिया, अर्जुन नेगी, प्रकाश बलूनी और मनोज लाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें