जोशीमठ के सेलंग व पेनी में जाम में फंसे यात्रियों को खाने के पैकेट वितरित करते गढवाल स्काउट के अध?
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को सेना के गढ़वाल स्काउट के अधिकारी और जवानों ने खाने के पैकेट बांटे। गढ़वाल स्काउट के एक ऑफिसर, एक सूबेदार और 10 जवानों की टोली ने जोशीमठ के सेलंग, पैनी और हेलंग में 300 तीर्थयात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था की। गढ़वाल स्काउट के कमान अधिकारी डीएस नेगी और एसएम उदय सिंह रावत ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह फंसे देश के विभिन्न प्रांतों के तीर्थयात्रियों को खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए उनकी टोली सबसे पहले हेलंग गई। यहां तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट बांटे गए। इसके बाद सेलंग और पैनी में भी तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट और पानी मुहैया कराया गया। इस मौके पर गढ़वाल स्काउट के लेफ्टिनेंट मनुदेव, नायब सूबेदार दलबीर सिंह और नायक दलपत सिंह आदि मौजूद थे।