गोपेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका सभागार में बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
नगर पालिका सभागार में बैंक सखियों का प्रशिक्षण 10 जनवरी को शुरू हुआ था जिसमें सभी नौ विकासखंडों के एनआरएलएम (महिला स्वयं सहायता समूह) समूह के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में राष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन सुधाकर सतपति ने बैंक सखियों को वित्तीय समावेश एवं विद्या साक्षरता, केसीसी, नकद साख सीमा, टर्म लोन, बैंक लिंकेज योजनाओं की जानकारी दी। जिला मिशन प्रबंधक/जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत व राष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन सुधाकर सतपति ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस अवसर पर वित्त समन्वयक संजय पुरोहित भी मौजूद रहे। संवाद