फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बांटे मास्क, घरों में रहने की अपील

विज्ञापन
mask - फोटो : mask
विज्ञापन
नगर की संस्कृति बचाओ अभियान संस्था ने विभिन्न मोहल्लों में एक हजार लोगों को मास्क बांटे। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। संस्था ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालने करने की भी अपील की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, उम्मेद सिंह मेहरा, दिनेश लिंगवाल, जगदंबा प्रसाद मैठाणी, अजय तोमर और संतोष रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

नारायणबगड़/देवाल। विनायक वार्ड की जिपं सदस्य भागीरथी रावत ने विनायक वार्ड के 28 ग्राम पंचायतों के 36 गांवों में कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर लगभग 600 जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे। सामाजिक कार्यकर्ता देवराज रावत ने सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल का वितरण भी किया गया।
वहीं थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने देवाल व ग्वालदम में लोगों को मास्क बांटे और सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन कर घरों में रहने की अपील की। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें