आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव कार्य के लिए गठित एलडीआरएफ (लोकल डिजास्टर रीलिफ फोर्स) से जुड़े युवाओं ने आपदा प्रभावित पडेर गांव के पांच प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। फोर्स के अध्यक्ष व व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने ग्रामीणों को रसद, कंबल व अन्य कपड़े दिए। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र रावत, डा. ममता, राजेश्वरी कांति, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, ग्राम प्रधान सूरज पंवार, मनवर, सूर्य पुरोहित, विपिन, प्रकाश, कमलेश, महावीर और दिनेश आदि मौजूद थे।