फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र संघ पदाधिकारियों की सूची न लगने पर नाराजगी

Sun, 10 May 2026 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के नामों का कोई उल्लेख नहीं है। पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व में महाविद्यालय के छात्र संघ कक्ष में बीते कार्यकालों में निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों की सूची बोर्ड पर चस्पा रहती थी लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से वह सूची गायब है।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तेजेंद्र रावत, अनिल कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में विषयों की स्वीकृति, पीजी, मुख्य रास्ते के निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया था जिसके बाद हमें सफलता मिली। मगर महाविद्यालय में छात्र संघ कक्ष में लगे बोर्ड में पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के नाम ही नहीं हैं। उन्होंने सभी पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों की सूची फिर से बोर्ड पर चस्पा करने की मांग की। वहीं प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह का कहना है कि पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने यह बात रखी है। निश्चित ही पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों का सम्मान होना चाहिए। कुछ दिनों में ही सूची चस्पा करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें