फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों और बिल्लियों में लगी बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों की बीमारी कैनाइन पारवो वायरस के कारण आदिबदरी बाजार, जुलगढ, नगली, चांदपुरगढ़ी में 20 से अधिक कुत्ते बीमार हैं। इस बीमारी से तीन कुत्तों की मौत भी हो चुकी है। आदिबदरी पशु चिकित्सालय के फार्मेसिस्ट सुरेंद्र रावत ने कहा कि बुखार, उल्टी और दस्त से इस रोग के लक्षण हैं। अगर समय पर उपचार नहीं किया गया तो मौत हो सकती है। अस्पताल आ रहे बीमार कुत्तों को इसके लिए टीके लगाए जा रहे हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में बिल्लियों में भी अज्ञात बीमारी लगी है। पूर्व अभियोजन अधिकारी दुर्गा प्रसाद थपलियाल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बिल्लियों के इलाज की मांग उठाई। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि पशुपालन विभाग को बीमार बिल्लियों के इलाज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें