फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

Wed, 08 Apr 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। सहकार भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आत्म निर्भरता, महिला सशक्तीकरण और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। सहकार भारती की जिलाध्यक्ष काजल भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तरीय सम्मेलनों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। संस्था के मध्य प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री राकेश चौहान ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सहकारी कार्यकर्ताओं को शिक्षित और संस्कारित किया जाना नितांत जरूरी है। इस मौके पर प्रांत संगठन प्रमुख राजेश वर्मा, कार्यालय प्रमुख एपी सिंह, पंकज भंडारी, दमयंती रतूड़ी, राजेश्वरी देवी, नीरज, दर्शनी, नेहा, सुमित्रा सरोजनी, हेमलता, जयंती बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें