फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वार्षिकोत्सव को सफल बनाने पर चर्चा

Thu, 26 Dec 2024 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गोयश समर्पित ट्रस्ट की मासिक बैठक में ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव को सफल बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही ट्रस्ट के दस सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट की संस्थापिका गीता मैंदोली ने बताया की ट्रस्ट सामाजिक, शिक्षा, महिला स्वरोजगार आदि के क्षेत्रों में कई सालों से काम कर रहा है। इस दौरान एक हजार से अधिक महिलाओं को लाभार्थी कीट देकर लाभान्वित किया गया। साथ ही 50 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। इस मौके पर महिला संयोजक चंद्रकला नौटियाल, बीना भंडारी, पूनम खंडूड़ी, देवकी देवी, पुष्प राज और कमला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें