फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रथ यात्रा संचालन के लिए की चर्चा

Tue, 16 Sep 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। खल्ला गांव में आगामी अक्तूबर माह में माता अनसूया की रथ यात्रा शुरू होगी जिसको लेकर गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को खल्ला अनसूया माता डोली यात्रा आयोजन समिति और मंडल घाटी के आठ गांवों के श्रद्धालुओं के साथ थाना पुलिस ने बैठक कर माता की रथ डोली यात्रा के संचालन पर चर्चा की। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने ग्रामीणों से दिवारा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। मंडल में आयोजित हुई बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा का आयोजन किया जाए। इस दौरान यदि किसी की ओर से कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो शांतिभंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें