फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेटा-बेटी में भेद बनता है महिला हिंसा का कारण

Mon, 03 Feb 2025 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के राजकीय इंटर काॅलेज लंगासू में सोमवार को लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक चेतना मंच एवं माउंटेन हब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लैंगिक संवेदनशीलता के मायने, आवश्यकता पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हिमाद संस्था की प्रभा रावत ने खेल के माध्यम से बेटा और बेटी में क्या भेद है इसे समझाया और यह भी बताया कि यही भेद आगे चलकर महिलाओं पर हिंसा का कारण बनता है। निर्भया केस के बाद लगा कि महिला कानून सख्त हो गया है। बावजूद इसके महिलाओं पर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बताया कि चेतना मंच और माउंटेन हब हिमाचल और उत्तराखंड में इस अभियान को चला रहा है। इस दौरान लोक चेतना मंच से कैलाश बिष्ट, मातबर बिष्ट एवं स्कूल के शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें