ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ की यात्रा पर आए एक दिव्यांग श्रद्धालु को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है। गोविंदघाट में पार्किंग के पास प्रतीक्षालय में दिव्यांग श्रद्धालु कृष्ण (26) पुत्र शंकर सिंह निवासी धनगढ़ी कैलाश मानसरोवर नेपाल रुका हुआ था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गोविंदघाट थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने बताया कि दिव्यांग कृष्ण अपनी मां सीता देवी के साथ बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहा था। वह जन्म से ही दिव्यांग था और भिक्षावृत्ति से गुजर बसर करता था। पुलिस ने घटना की सूचना पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले हरियाणा नंबर के वाहन को कब्जे में ले लिया है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।