फोटो
नारायणबगड़। फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता कांता प्रसाद को उत्तराखंड की संस्कृति, बोली भाषा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवभूमि लोक सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान 27 सितंबर को दिल्ली के एलटीजी ओडिटोरियम में आयोजित समारोह में हिमाद्रि फिल्म्स की ओर से दिया जाएगा। गढवाली फिल्मों एवं वीडियो एलबमों के सुपरस्टार 44 वर्षीय कांता प्रसाद नारायणबगड़ क्षेत्र के कौब गांव के रहने वाले हैं। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य, महासचिव, उपाध्यक्ष व केंद्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने लोक संस्कृति, बोली भाषा को बढावा देने के लिए कई सांस्कृतिक यात्राओं का आयोजन किया। विधायक भूपालराम टम्टा, प्रमुख यशपाल नेगी, डा हरपाल नेगी, मुकेश सती, दिनेश नेगी, सुनील कोठियाल, दिनेश बुग्याली, बीरू जोशी, दर्शन फरस्वाण, प्रदीप बुटोला, सुनील कुमार उन्हें बधाइयां दी हैं। संवाद