फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दिनेश आयरन एकादश और ईड़ा इलेवन की टीमें जीती

Mon, 25 May 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। केवर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए दो लीग मैच में दिनेश आयरन एकादश ने वैष्णवी इलेवन और केवर इलेवन ने ईड़ा इलेविन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को आयोजित पहले लीग मैच में दिनेश आयरन एकादश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैष्णवी इलेवन 7 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही जोड़ पाई। और इस तरह दिनेश आयरन एकादश 13 रनों से मुकाबला जीत गया। दिनेश आयरन एकादश की टीम के अंकित रौतेला 15 रन और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे लीग मैच में ईड़ा इलेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 72 रन बनाए। जवाब में केवर इलेवन ने 5 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। ईड़ा इलेवन को 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। 4 विकेट और 36 रन बनाने वाले केवर इलेवन के सोनू मैन ऑफ द मैच बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें