फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दिगंबर प्रसाद जोशी बने अध्यक्ष

Sat, 23 May 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज मेलखेत में नई विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया है। इसमें दिगंबर प्रसाद जोशी को अध्यक्ष चुना गया। समिति ने सरकार से विद्यालय के लिए मुख्य भवन स्वीकृत करने की मांग की है। प्रधानाचार्य खीम सिंह गड़िया द्वारा बुलाई गई बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दस सदस्यीय नई समिति बनी। दान सिंह कुंवर उपाध्यक्ष और खीम सिंह गड़िया सचिव चुने गए। बैठक में छात्रों के लिए ड्रेस खरीदने, पिंडर नदी से भूस्खलन रोकने को सुरक्षा दीवार बनाने और शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती के प्रस्ताव भी पारित हुए। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि 1968 में स्थापित इस विद्यालय के पास मुख्य भवन नहीं है। विभिन्न मांगों को लेकर एक शिष्टमंडल शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षा मंत्री से मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें