कर्णप्रयाग। सिमली रोड से आईटीआई जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत गणेश शाह, कमलेश गैरोला, केपी सती, अनुज डिमरी, दिनेश थपलियाल, पंकज कुमेड़ी, जितेंद्र पंवार आदि ने कहा कि सड़क ठीक कराने के लिए कई बार पालिका के ईओ और एसडीएम को पत्र दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा बदरीनाथ हाईवे पर राजनगर में भी धूल उड़ने से यात्री परेशान हैं। मुख्य बाजार से पेट्रोल पंप वाली सड़क में स्कपर के ऊपर लगी लोहे की जाली क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने जल्द सभी सड़कों को ठीक कराने की मांग उठाई है।