फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क निर्माण में लापरवाही से पलटा था डीजल का टैंकर

Sun, 21 Dec 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा में मानकों की बताई कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को सड़क पर डीजल से भरे टैंकर के पलटने का कारण सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों की कमी बताई जा रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दुर्घटना के लिए सड़क निर्माण में लापरवाही को ही कारण माना है।
विज्ञापन

शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर शाम करीब सवा पांच बजे पैनी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास डीजल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया था। टैंकर में 12 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि निर्माणाधीन पुल के समीप सड़क निर्माण कंपनी ने वाहनों के लिए बनाया अस्थायी रैंप सिर्फ मिट्टी का बना हुआ है। इसमें कोई सुरक्षा मानक, सेफ्टी बैरियर, गार्ड या सपोर्ट भी नहीं लगाया गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों की कमी प्रतीत हो रहा है। इस बारे में संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। हेलंग से माणा पास तक हाईवे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के संरक्षण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें