फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीसीए की टीम ने परखी हेली सेवा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ान योजना के तहत हेली सेवा शुरू करने के लिए डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने सोमवार को गौचर हवाई पट्टी और चिन्यालीसौड़ में हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। टीम ने हेली उड़ान संबंधी सभी व्यवस्थाएं परखीं और हेली ट्रायल का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीजीसीए की चार सदस्यीय टीम दोपहर एक बजे गौचर हवाई पट्टी पहुंची। टीम में शामिल एके कनौजिया, डीजीसीए के डिप्टी डायरेक्टर शंकर लाल, असिस्टेंट डायरेक्टर आदित्य व कैप्टन विश्वनाथ प्रकाश आदि अधिकारियों ने गौचर हवाई पट्टी का जायजा लिया और सभी जरूरी इंतजाम देखे। अधिकारियों ने हेरिटेज एविएशन के बेस मैनेजर बृजमोहन बिष्ट व अन्य कार्मिकों से चर्चा की और हेली सेवा का ट्रायल भी देखा। हवाई पट्टी के निरीक्षण के बाद डीजीसीए की टीम नागरिक उड्डयन विभाग व उत्तराखंड सिविल एविएशन ऑथोरिटी को अपनी रिपोर्ट देगी। इस मौके पर एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम कर्णप्रयाग केएस नेगी, थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार मानवेंद्र बर्त्वाल, पटवारी जगदीश औलिया, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
चिन्यालीसौड़ में चार सदस्यीय टीम ने एयरपोर्ट में तैयार हेलीपैड, एयर कंट्रोल रूम, टिकट काउंटर, विश्राम गृह, शौचालय आदि संसाधनों का जायजा लिया। साथ ही जिला प्रशासन को अन्य जरूरी सुविधाओं के निर्माण को लेकर दिशा निर्देश दिए। डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा संतोषजनक तैयारियां की गई हैं। तैयारियों को लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद जल्द ही चिन्यालीसौड़ से हेली सेवा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर आदित्य, कैप्टन बी प्रकाश, एसडीएम देवेंद्र नेगी, एसडीएम आकाश जोशी, ईई लोनिवि सुरेश तोमर, ईओ नगर पालिका एचएस रौतेला, एसओ विनोद पंवार, इंजीनियर यूपी निर्माण निगम घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें