फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रतियोगिताओं में देवर खडोरा विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Wed, 12 Feb 2025 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संकुल स्तर पर सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

चित्रकला में अरमान-नितिका, कविता पाठ में अंशिका रही अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। संकुल संसाधन केंद्र देवर खडोरा में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संकुल स्तर के 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवर खडोरा ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अरमान और नितिका जबकि कविता पाठ में अंशिका अव्वल रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान हुए कविता पाठ में प्रावि देवर खडोरा की अंशिका प्रथम, तेजस द्वितीय और प्रावि बेलीधार की अनुष्का तृतीय रही। चित्रकला प्राथमिक वर्ग में प्रावि कुजौं मैकोट के अरमान प्रथम, बेलीधार की खुशी द्वितीय, रौली ग्वाड़ के शौर्य तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में राउप्रावि नैल कुड़ाव की नीतिका प्रथम, राउप्रावि बेलीधार के पीयूष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। सुलेख में राप्रावि देवर खडोरा की आस्था प्रथम, नैल कुड़ाव के प्रिंस द्वितीय और प्रावि वेलीधार की सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में राउप्रावि नैल कुड़ाव के ऋतिक व आयशा कुंजवाल, रैंप वाॅक में प्राथमिक विद्यालय देवर खडोरा और तिफोरी, नुक्कड़ नाटक जूनियर वर्ग में नेल कुड़ाव- बेलीधार क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। एसएमसी सदस्यों की कुर्सी दौड़ में कौंज पोथनी की दीया देवी प्रथम, बेलीधार की यशोदा देवी द्वितीय और डुंग्री की दिव्या देवी तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन राकेश सती और एस कुमार ने किया। इस दौरान रुद्र सिंह राणा, सुरेश पुजारी, चंद्रलता, बसंती सैलानी, कांतिपाल, सरिता सेमवाल, दिलवर सिंह, विजयचंद्र और विनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें