ब्लाक देवाल के हाट कल्याणी गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान अच्छी नस्ल और तंदुरुस्त पशु के मालिकों को पुरस्कृत किया गया।
पशु प्रदर्शनी में दीवान सिंह की गाय, जशोदा देवी की भैंस, कुंदन सिंह के बैलों की जोड़ी, रमेश के घोड़े को प्रथम पुरस्कार दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी डा. नितिन बिष्ट ने ग्रामीणों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पशु चिकित्सा अधिकारी डा. उदय शंकर गुप्ता ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी और उनके रोकथाम, टीकाकरण और बचाव की जानकारी दी। इस दौरान में ग्राम प्रधान हाट कल्याणी मनोज कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी विनोद कुनियाल, पशुधन प्रसार अधिकारी गंगा दत्त जुयाल सहित पशुपालक और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद