फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल ब्लाॅक को सात साल बाद मिला उप शिक्षा अधिकारी

Wed, 02 Apr 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
सात साल के बाद देवाल को मिला उप ​शिक्षा​​धिकारी, ​शिक्षक संगठन ने किया स्वागतस्रोत ​जूनियर हा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ब्लॉक देवाल को सात साल बाद उप शिक्षाधिकारी मिल पाया है। बुधवार को उप शिक्षाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया।
शासन की ओर से प्रदेश में 29 मार्च को 25 उप शिक्षाधिकारियों की तैनाती की गई और देवाल में योगेंद्र प्रसाद की तैनाती हुई। यहां वर्ष 2018 से उप शिक्षाधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। शिक्षक संगठन की ओर से यहां उप शिक्षा अधिकारी की तैनाती की मांग की जा रही थी। बुधवार को याेगेंद्र प्रसाद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन ने प्रसन्नता जताई। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शंभू प्रसाद कुुनियाल, जनपदीय उपाध्यक्ष कैलाश नेगी, ब्लॉक मंत्री नारायण सिंह रावत ने कहा कि उप शिक्षा अधिकारी की तैनाती से शिक्षकों की समस्या का समाधान होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें