फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 12 वर्ष बाद होगी देवराड़ी देवी की यात्रा

Sun, 10 Nov 2024 10:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कर्णप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव में रविवार को देवराड़ी देवी मंदिर समिति की बैठक हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देवल गांव की आराध्य मां देवराड़ी की देवी की बन्याथ यात्रा की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि दो दिसंबर को रानीगढ़ पट्टी के गांवों की महिला मंगल दलों की ओर से जल कलश यात्रा निकाली जाएगी और चंडी पाठ का आयोजन होगा। तीन दिसंबर को धार्मिक अनुष्ठान होंगे और चार दिसंबर को मां देवराड़ी मंदिर के गर्भगृह से बाहर आएंगी। इसके बाद जगत कल्याण के लिए छह माह की बन्याथ ( भ्रमण) यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर समिति के संयोजक महेंद्र सिंह राणा, सचिव प्रेम देवली, कोषाध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, रजपाल सिंह बिष्ट, लखपत सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें