फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवताल जाने के लिए श्रद्धालुओं को करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 16 May 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- माणा सहित स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में जाते हैं देवताल
विज्ञापन

बदरीनाथ। भारत-चीन सीमा के पास स्थित देवताल के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। यहां मार्ग की स्थिति ठीक नहीं होने पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। माणा से करीब 50 किमी की दूरी पर स्थित देवताल में हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। आम तौर पर यात्रा सीजन शुरू होने के कुछ दिन बाद देवताल जाने की भी अनुमति मिल जाती थी लेकिन इस साल अभी देवताल जाने के लिए श्रद्धालुओं व पर्यटकों को इंतजार करना पड़ेगा। यहां जाने के लिए प्रशासन से अनुमति की जरूरत पड़ती है इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है लेकिन मार्ग खराब होने के कारण प्रशासन की ओर से अभी अनुमति नहीं दी जा रही है। सिर्फ घस्तोली तक ही पर्यटकों को जाने दिया जा रहा है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि देवताल जाने की अभी अनुमति नहीं दी जा रही है, कुछ स्थानों पर मार्ग खराब है, मार्ग सुचारू होने पर अनुमति दी जाएगी, अभी घस्तोली तक जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें