फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली

Mon, 11 May 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दानवीर कर्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली। सुबह आचार्यों ने भूमियाल पैरूल देवता और मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी देवताओं की वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। दोपहर को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए आचार्य दिनेश चंद्र सती ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का वर्णन किया। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तों और आयोजकों ने कृष्ण जी नंद के घर जन्मे घराना हो तो ऐसा हो... कृष्ण भयो अवतार हीरा चमक रहा है... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। अनुष्ठान में उमा शंकर सेवा समिति के सचिव कमलेश रतूड़ी, एडवोकेट केपी सती, चिंतामणि सेमवाल, बीएन डिमरी, राकेश खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ
थराली। हनुमान मंदिर तलवाड़ी बाजार में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। यह आयोजन 11 मई से 19 मई तक चलेगा। कलश यात्रा में तलवाड़ी स्टेट, फ्री सैंपल स्टेट और हरतोली स्टेट की महिला मंगल दलों ने शोभायात्रा निकाली। इसके बाद आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। कथा वाचक राधिका जोशी केदारखंडी ने श्रीराम कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक किया जाएगा। 19 मई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत और पंडित रमेश चंद्र सती उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें